उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण

रायपुर, 14 फ़रवरी (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के चरौदा और निलजा में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री रीपा पहुचंकर सर्वप्रथम विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और उनसे बातचीत कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक रूप से बनाये जा रहे गोबर पेंट, रंग, गुलाल, हाथकरघा धागा, कलर फिनाइल, कुकीज़, बिना मैदा के स्वादिष्ट सूखा नाश्ता जैसे चकली, पापड़ निर्माण के कार्यों को भी देखा और उन्होंने इसकी सराहना भी की। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पादों के लिए विपणन व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर