श्रद्धापूर्वक मनाई सूर्य सप्तमी, शोभायात्रा निकाली

जोधपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा सूर्यसप्तमी महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान शहर के भीतरी भाग में शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही यज्ञ, महाप्रसादी का आयोजन हुआ। मंदिरों में भगवान सूर्य की विशेष पूजा अर्चना की गई।

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटक संत रामेश्वर दयाल संस्था, इक्कीस युवा समिति, श्री शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण ऋषिकुमार सभा एवं समस्त श्री शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के सहयोग से सप्तमी पर आज शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा फतेहपोल से रवाना हुई। बैंडबाजों, शहनाई, ढोल-नगाड़ों के साथ युवा पीले वस्त्र और महिलाएं लाल चुनरी व साड़ी में साथ चल रही थी। देशभक्ति का संदेश देते महापुरुष के रूप में युवा व बच्चे घोड़े पर सवार थे। इस दौरान अखाड़ों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। भगवान सूर्यदेव का रथ भी साथ चल रहा था। शोभायात्रा फतेहपोल से गुंदी का मोहल्ला, नवचौकिया, नायो का बड़, फुुलेराव, चांदपोल से भास्कर वाटिका विद्याशाला रोड आकर विसर्जित हुई।

इसी कड़ी मे दोपहर बाद श्री शाकद्वीपीय ब्राह्मण सूर्य सप्तमी महोत्सव यज्ञ समिति के तत्वावधान मं मुख्य यजमान की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 129वे सूर्य सप्तमी यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं रातानाडा पंचवटी कॉलोनी स्थित सूर्य प्रतिष्ठान में सामूहिक अघ्र्य और सूर्य नमस्कार के साथ समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद सूर्यदेवता की पक्षाल, शृंगार व पूजन हुआ। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

   

सम्बंधित खबर