सवा लाख लखपति दीदी प्रदेश में बनाई जाएंगी : विनोद उनियाल

नई टिहरी, 16 फरवरी (हि.स.)। राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) विनोद उनियाल ने कहा कि प्रदेश में अब तक 64867 महिलाओं को लखपति बनाने का काम किया गया है और सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। नंदा-गौरा योजना के लिए प्रदेश सरकार ने 282 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इससे महिला सशक्तिकरण का कार्य तेजी से किया जायेगा।

उनियाल शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर बढ़ रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महिलाओं के हितों में निरंतर फैसले लिए जा रहे हैं। महिलाओं को सेल्फ हेल्थ ग्रुप से जोड़ने का काम किया जा रहा है। हथकरघा और शिल्प उद्योगों से महिलाओं का जोड़ने का काम किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप /वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर