हिमाचल के उप मुख्यमंत्री की पत्नी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार, 18 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी डॉ. आस्था के साथ अपनी धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की अस्थियां लेकर सती घाट कनखल पहुंचे। अस्थि विसर्जन के पश्चात उन्होंने कुशवर्त घाट पर पिंडदान किया।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी का अस्थि विसर्जन पिंडदान का कार्य उनके तीर्थ पुरोहित मक्खन लाल चक्खन लाल रामघाट वालों के पौत्र प्रणव सिखौला के सानिध्य में संपन्न कराया गया। मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी का स्वर्गवास 55 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से हो गया था। उनके साथ हिमाचल के विधानसभा के डिप्टी स्पीकर विनय कुमार सहित सैकड़ों समर्थक और परिजन भी हरिद्वार पहुंचे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर