श्रीरामपुर : निर्दलीय पार्षद ने थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा

संदेशखाली में चल रहे गतिरोध के बीच श्रीरामपुर में और मजबूत हुई तृणमूल कांग्रेस

हुगली, 18 फरवरी (हि.स.)। संदेशखाली की घटना को लेकर चारों ओर तृणमूल कांग्रेस की चारों ओर किरकिरी हो रही है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग हो रही है। बुद्धिजीवियों का एक वर्ग तृणमूल कांग्रेस के विरुद्ध खड़ा हो गया है।

इसी बीच श्रीरामपुर में तृणमूल कांग्रेस और मजबूत हो गई है। श्रीरामपुर नगरपालिका के 24 नंबर वार्ड के निर्दलीय पार्षद अकबर अली ने अपने ढेरों समर्थकों के साथ शनिवार शाम तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया। श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने अकबर अली के हाथों में तृणमूल कांग्रेस का झड़ा देकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

दरअसल नगरपालिका चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज अकबर अली ने श्रीरामपुर नगरपालिका के 24 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ा और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इकबाल को हराकर विजयी हुए थे।

अकबर अली के जीतने के बाद से ही ये कयास लगने शुरू हो गए थे कि अकबर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। और अंत में शनिवार शाम अकबर ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया।

अकबर अली ने रविवार को बताया कि नगरपालिका चुनाव के समय वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्होंने ममता बनर्जी के आदर्शों को छोड़ा नहीं था। उस समय भी ममता बनर्जी उनकी नेता थीं और आज भी ममता बनर्जी ही उनकी नेता हैं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर