बालोद : कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष के खिलाफ विश्वास निरस्त

बालोद, 19 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के सबसे बड़े नगर पालिका दल्लीराजहरा में कांग्रेस ने फिर से अपना कब्जा जमा लिया है। यहां भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष शिबू नायर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन किया था, जिस पर सोमवार को पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार साहू की उपस्थिति में अविश्वास मत पर मतदान कराया गयां।

पालिका क्षेत्र के कुल 27 वार्डों में से 25 वार्डों के पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया, जिसमें वार्ड नंबर 8 और 23 के पार्षद अनुपस्थिति रहे। इसमें एक भाजपा और एक कांग्रेस का पार्षद था। टोटल 27 पार्षदों में से कांग्रेस के नौ पार्षद एवं भाजपा के 13 पार्षद थे। वहीं निर्दलीय पांच पार्षद थे। बावजूद इसके अध्यक्ष के समर्थन में 11 वोट, भाजपा के समर्थन में 11 वोट पड़े। वहीं तीन वोट निरस्त हुए। इस तरह शिबू नायर अपने अध्यक्ष पद को बचाए रखने में सफल हुए और अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर