बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (हि.स.)। अवैध रूप से नदी से बालू ले जाने के आरोप में खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं, अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक का नाम बब्लू सिंह है।

सूत्रों के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने रूपन जोत राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय ट्रैक्टर को पकड़ा। जब चालक से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि डुमुरिया नदी से रेत उठाया गया है। रेत से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर