डायन के संदेह में बुजुर्ग महिला की हत्या

कोकराझार (असम), 21 फरवरी (हि.स.)। कोकराझार जिले के गोसाईगांव में डायन के संदेह में बीती रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृत महिला की पहचान मसे मुर्मू की पत्नी माइनो हसदा के रूप में हुआ है।

घटना गोसाईगांव थाना क्षेत्र के सत्यपुर के पहाड़पुर की है। बदमाशों ने वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद

   

सम्बंधित खबर