पन्ना: तीन दिवसीय हीरा नीलामी सम्पन्न, दो करोड़ से अधिक में बिके 87 हीरे

पन्ना, 23 फ़रवरी (हि.स.)। कलेक्टर कार्यालय में तीन दिवसीय हीरा नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। इस दौरान 87 हीरे नीलाम हुए, जिनकी कीमत दो करोड़ से अधिक है।

जिला कलेक्टर के निर्देशन में उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों का घोष विक्रय किया गया। इस दौरान 302.66 कैरेट वजन एवं 3 करोड़ 41 लाख 71 हजार 925 रूपए कीमत के 159 हीरे नीलामी के लिए रखे गए, जिनमें से 190.20 कैरेट वजन के 87 हीरे नीलाम किए गए। नीलाम हीरों की कुल कीमत 2 करोड़ 5 लाख 71 हजार 664 रूपए है।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुरेश पाण्डेय/रोहित कुमार श्रीवास्तव

   

सम्बंधित खबर