मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्व गौरेया दिवस पर दी बधाई, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया

भोपाल, 20 मार्च (हि.स.)। आज (बुधवार को ) विश्व गौरेया दिवस है। हर वर्ष 20 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। विश्व गौरैया दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को गौरैया के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस विशेष दिन पर बधाई देते हुए जनता से प्रकृति के इस अनुपम उपहार को बचाने का संकल्प दोहराया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा विश्व गौरैया दिवस की समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गौरैया की मधुर ध्वनि से अंतर्मन के साथ आस-पास का वातावरण भी अनंत सकारात्मकता से भर जाता है। आइये, विश्व गौरैया दिवस पर प्रकृति के इस अनुपम उपहार को संरक्षित कर पर्यावरण की सुंदरता को बनाए रखने का संकल्प लें।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मयंक

   

सम्बंधित खबर