मोर्चा पार्टी की रीढ़ : रेखा; भाजपा मोर्चों के साथ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा

जम्मू। स्टेट समाचार
भाजपा के राज्य महासचिव डॉ. देविंदर मन्याल ने आगामी लोकसभा चुनावों की योजना के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक में जम्मू दक्षिण मोर्चा के साथ चर्चा का नेतृत्व किया। जिला अध्यक्ष रेखा महाजन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भविष्य के एजेंडे को आकार देना था। यहां पार्टी मुख्यालय, जम्मू में बैठक के दौरान मन्याल ने भाजपा कैडर से लगातार तीसरी बार मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए अगले 100 दिनों तक कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को दोबारा सत्ता में आने की जरूरत है क्योंकि अगले पांच साल देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। बैठक में बोलते हुए रेखा महाजन ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों की पार्टी है, जो धर्म, जाति और पंथ से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ और ताकत हैं और भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का पूरा मौका देती है। उन्होंने मोर्चा प्रभारियों सहित सभी मोर्चा अध्यक्षों से व्यवस्थित तरीके से समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि कार्यकर्ता आगामी संसदीय चुनावों में भाजपा की सफलता की कुंजी हैं। इसी बीच अयोध्या गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच रहने के लिए निर्देशित किया और सीधे जम्मू दक्षिण के निवासियों के साथ समन्वय करके मोदी सरकार की अलौकिक योजनाओं पर प्रकाश डाला।

   

सम्बंधित खबर