भाजपा ने श्यामपुर मंडल के लाभार्थियों के साथ संपर्क अभियान के दौरान की कार्यशाला

श्यामपुर में आयोजित भाजपा की कार्यशाला छाया विक्रमस

ऋषिकेश, 24 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला ऋषिकेश के अंतर्गत श्यामपुर मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल की अध्यक्षता में लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट एवं जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ीयाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिस पार्टी में ज्ञान ,अनुभव और मेहनत की भट्टी में तपने के बाद ही कार्यकर्ता को एक नेता का ताज मिलता है। मोदी लाभार्थी जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य भी यही है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा लाभ प्राप्त करने वाले प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क किया जाए ताकि कार्यकर्ता व्यक्तिगत तौर पर उससे मिलकर उस व्यक्ति को प्राप्त लाभ के विषय में जान सके। इससे प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रत्येक वोटर के साथ वार्तालाप होगा विचारों का आदान प्रदान होगा और हमारा वोट बैंक मजबूत होगा। इस अवसर पर भट्ट ने कार्यकर्ताओं को यह भी समझाया कि आपको किस प्रकार जनता से संपर्क करना है और उस रिपोर्ट को सरल एप पर किस प्रकार अपलोड करना है।

इस अवसर पर राजेंद्र तड़ियाल ने भी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश भरा और एक जुट होकर के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यशाला में मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी ,मंडल अध्यक्ष दिनेश पायल, कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंडल महामंत्री चंद्र मोहन पोखरियाल एवं सतपाल राणा, जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनी रावत रेखा धामंदा, शोभा चौहान, सुप्रिया शर्मा, मधु पोखरियाल, राहुल बालियान, रविंद्र रमोला जिंदर सिंह, जयम शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विक्रम

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर