पुलिस कर्मी को दी नम आंखों से अंतिम विदाई

हरिद्वार, 25 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस विभाग की संचार शाखा में नियुक्त उपनिरीक्षक गिरधर जोशी का निधन होने से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका वैदिक विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया है।

वे वर्ष 2008 को जनपद पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर जनपद हरिद्वार में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आज कनखल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, परिजनों की उपस्थिति में दिवंगत आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी गई।

गौरतलब है कि संचार शाखा में नियुक्त उपनिरीक्षक गिरधर जोशी का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए जीडी अस्पताल मैं भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। गिरधर जोशी मूल रूप से ग्राम पल्सों, पोस्ट चम्पावत जनपद चम्पावत के रहने वाले हैं। वर्तमान में सरकारी आवास रानीपुर कोतवाली परिसर में परिवार सहित निवास कर रहे थे।

इस अवसर पर बसंत बल्लभ तिवारी पुलिस अधीक्षक संचार मुख्यालय देहरादून, स्वतंत्र कुमार पुलिस अधीक्षक नगर, विपिन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक संचार, श्रीमती जूही मनराल क्षेत्राधिकारी नगर, श्रीमती भावना कैंथोला प्रभारी निरीक्षक कनखल, भुवन चंद निरीक्षक संचार एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचाररजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर