ईआरसीपी के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही सरकार- गहलोत

भरतपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आगे किया गया है। धौलपुर में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने जाते वक्त भरतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी की नाम बदल दिया गया है। भाजपा सरकार घबराई हुई है। यह पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लोगों के साथ विश्वासघात है। केंद्र सरकार ने जनता को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल को आगे कर दिया। लेकिन लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनुराधा/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर