टनकपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर वैभव अग्रवाल ने किया कब्जा

चंपावत, 25 फरवरी (हि.स.)। टनकपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो गए हैं। वैभव अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने 37 मतों से जीत दर्ज की है। महामंत्री पद पर संजय पांडे ने 295 मतों से जीत दर्ज की है उपाध्यक्ष पद पर अंकित अग्रवाल, और कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश वर्मा का निर्विरोध निवार्चन हुआ है।

मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत सरन, सत्य प्रकाश गुप्ता, संजय अग्रवाल, धर्मानंद पांडे की देखरेख में रविवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। कुल पंजीकृत 814 व्यापारियों में से 740 व्यापारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर वैभव अग्रवाल को 384 मत प्राप्त किए। वही महामंत्री पद पर संजय पांडे को को 511, मत प्राप्त हुए हैं अध्यक्ष पद के लिए 9 वोट निरस्त हुए हैं वहीं महामंत्री पद पर13 मत रद्द हुए।

मतदान प्रक्रिया प्रातः 8:00 बजे शुरू की गई थी मतदान की समाप्ति तक 740 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया दोपहर बाद मतगणना प्रारंभ की गई। चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल (मगन बिहारी) ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया।

इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, नवीन कोहली, अर्पित शर्मा, अनुराग अग्रवाल, मौजूद रहे। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर