डंपर की टक्कर में पांच घायल

कूचबिहार, 25 फरवरी (हि.स.)। जिले के माथाभांगा-1 ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत इलाके में डंपर की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दो बाइक में पांच लोग माथाभांगा की ओर आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार डंपर ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों बाइकों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर माथाभांगा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी चिकित्साधीन है। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर