रतलाम: समाधान आपके द्वार योजना में किया गया प्रकरणों का निराकरण

रतलाम, 25 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं राकेश मोहन प्रधान, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के मार्गदर्शन में ‘‘समाधान आपके द्वार’’ योजनांतर्गत जिला रतलाम में भी लोक अदालत/समाधान शिविर का आयोजन किया गया। योजना में जिले में कुल लंबित प्रकरण 207563 ,लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में से 47072 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 20996372 रूपये वसूल किए गए। उक्त योजना में 47198 व्यक्ति लाभांवित हुए।

निम्नानुसार प्रकरणों का निराकरण किया गया:-

-लंबित प्रकरण

-सिविल प्रकरण 431 रैफर किये गए, जिसमें से 19 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 613000 का अवार्ड पारित किया जाकर 37 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-आपराधिक प्रकरण 1855 रैफर किये गए, जिसमें से 92 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 74955 का अवार्ड पारित किया जाकर 193 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-पारिवारिक प्रकरण 60 रैफर किये गए, जिसमें से 6 प्रकरण निराकृत किये गए जिनमें 12 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-आपराधिक प्रकरण 1855 रैफर किये गए, जिसमें से 92 प्रकरण निराकृत कर राशि 74955 का अवार्ड पारित किया जाकर 193 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-राजस्व प्रकरण 183754 रैफर किये गए, जिसमें से 26198 निराकृत किये गए ,जिनसे 26198 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-विद्युत प्रकरण 70 रैफर किये गए, जिसमें से 02 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 37727 का अवार्ड पारित किया जाकर 03 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-क्रिमनल एमजेसीआर 01 प्रकरण निराकृत किया जाकर राशि 85000 का अवार्ड पारित किया गया।

-राजस्व फौजदारी प्रकरण 1061 निराकृत किये गये।

-कुल लंबित प्रकरण 187245 रैफर किये गए, जिसमें से 27379 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 810682 रूपये का अवार्ड पारित किया गया। जिसमें कुल 27505 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का विवरण निम्नानुसार है:-

-पारिवारिक प्रकरण 60 रैफर किये गए जिसमे से 6 प्रकरण निराकृत किये गए जिनमें 12 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-पुलिस विभाग के 1911 प्रकरण रैफर किये गये जिनमें से 1344 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर राशि 610600 वसूल की गई जिसमे 1344 व्यक्ति लाभान्वित हुए

-विद्युत प्रकरण के 2749 प्रकरण रैफर किये गये जिनमें से 2691 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 7610367 वसूल की गई जिसमे 2691 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-नगरीय निकाय विभाग के 6566 प्रकरण रैफर किये गये जिनमें से6566 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 11964723 वसूल की गई जिसमे 6566 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

-समाधान आपके द्वार योजनान्तर्गत 6900 आधार कार्ड, 1433 आयुष्मान कार्ड तथा 759 संबंल कार्ड बनवाये गये।

कुल प्रीलिटिगेशन प्रकरण 20318 रैफर किये गए जिसमे से 19693 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 20185690 रूपये का अवार्ड पारित किया 19693 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसी प्रकार कुल 207563 लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों मे से 47072 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें राशि 20996372 रूपये वसूल किये गए। उक्त योजना में कुल 47198 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

उक्त कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल द्वारा जिला प्राधिकरण रतलाम के थीम सांग-‘‘आगे आओ हाथ बढ़ाओ थामों हाथ हमारा, न्याय सबके लिए यही है जिला प्राधिकरण रतलाम का नारा’’ एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गीत का संगीतमय गायन किया गया।

उक्त योजना का ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय से शुभारंभ करते हुये प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रामजी गुप्ता द्वारा हितग्राहियों को व्हील चेयर, वाकिंग स्टीक, एवं अन्य आवश्यकताओं का प्रदाय सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, पैरालीगल वालेंटियर सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला प्राधिकरण का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी/नेहा

   

सम्बंधित खबर