राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक

डूंगरपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बांसवाड़ा प्रवेश की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी भवन में बैठक हुई। बैठक में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, विधायक गणेश घोगरा, पूर्व राज्यमंत्री डा. शंकर यादव, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार सहित वरिष्ठजन मौजूद रहें। राहुल गांधी की यात्रा आगामी 6 मार्च को मध्यप्रदेश से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। इससे पहले 29 फरवरी को डूंगरपुर में जिलेभर में कांग्रेस की ओर से एक यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा है कि वागड़ में कांग्रेस को डूबोने वाले भाजपा में चले गए। कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाले लोग केवल अवसरवादी है। भगोरा ने ताल ठोंकते हुए कहा कि बांसवाड़ा से फोन आ रहे है, आम कार्यकर्ताओं का चुनाव लडऩे का दबाव है, यदि कोई टक्कर का नेता या दावेदार नहीं होगा और आलाकमान चाहेगा तो अगला लोकसभा चुनाव लडऩे मैं तैयार हूं। भगोरा ने कहा कि आज से पहले इतिहास में इस जिले में कांग्रेस कैसे कमजोर हुई, किसने कमजोर किया, कांग्रेस को डूबोने वाले भाजपा में चले गए, इस जिले में सबसे अधिक कांग्रेस को कमजोर करने वालों ने भाजपा ज्वाईन कर ली। भगोरा ने कहा कि राहुल गांधी पुरे हिंदुस्तान को संदेश देने निकले है, हमें सोचना है कि हम जिले में कांग्रेस के लिए क्या कर सकते है। आगामी 29 फरवरी को जिले में कांग्रेस के बैनर तले यात्रा निकालने का निर्णय लिया है जिसमें चारों विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, महिला सुरक्षा, आम आदमी के हक की लड़ाई के लिए राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे है। ऐसे में उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी माँ है और माँ को आज हमारी जरूरत है। ऐसे में उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा से पहले डूंगरपुर जिले में 29 फरवरी को एक यात्रा डूंगरपुर जिले में निकालने का भी निर्णय लिया, जिसमें भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार/संतोष व्यास/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर