छतरपुर: शिक्षा की उत्कृष्टता के लिए कलेक्टर ने छात्रों से किया संवाद

छतरपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन तथा लगातार सतत समीक्षा के सफल परिणामस्वरूप छतरपुर जिले ने प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में पहला स्थान हासिल किया है। जिस के लिए कलेक्टर जी.आर. ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। रिपोर्ट कार्ड स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा में हुए कार्यों पर जिलों का शैक्षणिक रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। यह रिपोर्ट दिसंबर 2023 तक के किए गए कार्यों की रैंकिंग के आधार पर तय की गई। जो पहली से आठवीं तक के शैक्षणिक कार्यों पर आधारित है। जिसमें बच्चों के नामांकन एवं ठहराव, गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक उपलब्धियां, शिक्षकों का व्यवसायिक विकास, समता, अधोसंरचना एवं भौतिक सुविधाएं, सुशासन प्रक्रियाएं एवं नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है की विगत वर्ष के जारी रिपोर्ट कार्ड में जिले का दूसरा स्थान था। कलेक्टर जी.आर. के निर्देशन में हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य में 2023 के रिपोर्ट कार्ड में जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जो जिले की लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती उत्कृष्टता को दर्शाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर/नेहा

   

सम्बंधित खबर