प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग में दो कर्मचारी घायल

शिवसागर (असम), 27 फरवरी (हि.स.)। शिवसागर स्थित एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग में दो कर्मचारी घायल हो गए।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार यह आग शिवसागर के चेरेकापार के हातिमुरिया गांव में प्लास्टिक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री महाबीर पॉलीमर में लगी। आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग में फैक्ट्री के दो कर्मचारी घायल हो गए।

आखिरकार फैक्ट्री के अंदर लगे फायर कंट्रोल की मदद से फैक्ट्री को भयावह घटना से बचा लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर