गुजरात में नडियाद और पोरबंदर-छाया नगर पालिका को मनपा में बदलने की घोषणा

अहमदाबाद, 28 फरवरी (हि.स.)। गुजरात में बुधवार को दो नई महानगर पालिका की घोषणा की गई है। पोरबंदर-छाया और नडियाद नगरपालिका को महानगर पालिका में बदलने की घोषणा की गई है। इस प्रक्रिया से जहां छोटे शहरों के विकास का रास्ता खुलेगा, वहीं पानी, गटर, स्ट्रीट लाइट आदि बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को दो नई महानगरपालिका के तौर पर पोरबंदर-छाया और नडियाद के नाम की घोषणा की। इससे पूर्व 2 फरवरी को बजट पेश करते हुए 7 नगरपालिकाओं को महानगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। राज्य में पहले से 8 महानगर पालिका हैं। इस तरह अब राज्य में कुल 17 महानगर पालिका हो जाएंगी।

यह होगा फायदा

नगर पालिका से महानगर पालिका बनने पर योजनाबद्ध विकास कार्य, शहर का सर्वांगीण विकास समेत बुनियादी सुविधाओं में तेजी आने का रास्ता साफ हो जाता है।

हाल में कार्यरत महानगर पालिका : अमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर

बजट सत्र में घोषित नई महानगर पालिका : नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, मेहसाणा, सुरेन्द्रनगर-वढवाण, पोरबंदर-छाया और नडियाद।

कुल - 17 महानगर पालिका

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर