ब्रज होली महोत्सव का आयोजन 21 मार्च को

भरतपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। ब्रज होली महोत्सव 21 मार्च को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

महोत्सव के तहत 21 मार्च को प्रातः 10 बजे से खेलकूद प्रतियोगिताएं लोहागढ स्टेडियम में आयोजित की जायेगी, जिसमें रस्साकसी प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता एवं खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे से चित्रकला, मेंहदी-रंगोली एवं नीबू चम्मच प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया जाएगा। इसी परिसर में दोपहर 1 बजे साफा बांधना एवं मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ब्रज होली महोत्सव के तहत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सांय 7 बजे से विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में किया जाएगा जिसमें ब्रज अंचल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनुराधा/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर