मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य रामलला के दर्शन करने अयोध्या के लिए रवाना
- Admin Admin
- Mar 02, 2024
गांधीनगर, 02 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करने के लिए शनिवार की सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य दिव्य और भव्य राम मंदिर में भगवान श्री रामचंद्रजी के श्रद्धा एवं भक्तिभाव से दर्शन तथा पूजा-अर्चना करेंगे। अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, मुख्य सचेतक बालकृष्ण शुक्ला और सचेतक विजय पटेल और उप सचेतक भी शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/वीरेन्द्र