सिलीगुड़ी में पेड़ों की कटाई पर भड़के विधायक

सिलीगुड़ी, 13 मार्च (हि.स.)। एसएफ रोड के दोनों किनारों पर फूड लेन के नाम पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई पर सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष भड़क गए है। विधायक ने बुधवार को पेड़ों की कटाई के विरोध में एसएफ रोड में तख्तियों के साथ एक मौन विरोध मार्च निकाला। इसके साथ ही काटे गए हर पेड़ के नीचे तख्तियां लगा दिए। विधायक के साथ पर्यावरण संगठन और शहर के नागरिक भी आवाज उठाई है।

विधायक शंकर घोष ने कहा कि फूड लेन के नाम पर पेड़ काटने का कोई औचित्य नहीं बनता है। सिलीगुड़ी नगर निगम के पास पेड़ काटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने पेड़ की कटाई पर वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर