रायपुर : जिले के स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन

- 4 ब्लॉक में 13 शालाओं में बच्चों को मिला स्वादिष्ट भोजन

रायपुर, 14 मार्च (हि.स.)। रायपुर जिले के अलग-अलग स्कूलों में आज गुरुवार को न्योता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों को कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। कुल 13 स्थानों में न्योता भोज का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि अब तक 440 न्योता भोज का आयोजन स्कूलों में किया गया। आज तिल्दा नेवरा ब्लॉक के 05 शासकीय स्कूल, धरसींवा ब्लॉक में 04 शासकीय स्कूल में और अभनपुर ब्लॉक के 04 शासकीय स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। स्कूलों में आमजन अपने विशेष अवसर पर न्योता भोज का आयोजन कर रहें है। इससे बच्चों को बेहतर पोषण मिल रहा है। इसके लिए संपर्क नम्बर भी जिला प्रशासन के माध्यम से जारी किया गया। जिस पर संपर्क कर आमजन न्योता भोज बच्चों को दे सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर