बस्तर लोकसभा में भाजपा के विजय का परचम लहराना है - महेश कश्यप

 महेश कश्यप

जगदलपुर, 14 मार्च(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने गुरुवार को अंदरूनी क्षेत्र का दौरा किया है। बारसूर क्षेत्र के हिड़पाल पहुंचकर सामाजिक संगठन कार्यकम में भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप शामिल हुए। महेश कश्यप का हिड़पाल पहुंचने पर हजारों की संख्या में गुरुवार को समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया है।

महेश कश्यप ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार ओर स्नेह से अभिभूत हूं और उम्मीद करता हूं कि यह स्नेह ऐसे ही आगे भी बना रहे। आप सभी के सहयोग और मेहनत से इस बार बस्तर लोकसभा में भाजपा के विजयी का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि संगठन में काम करने वाले साधारण व्यक्ति को भाजपा ने टिकट देकर विश्वास जताया है।ऐसे एक साधारण व्यक्ति को जीताकर आप सभी शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

इस दौरान भाजपा नेता आनंद मोहन मिश्रा, राजाराम वट्टी, सुरेश यादव, वोमड़ा, ओम सोनी, संतोष साहू, जसवीर नेगी, विशाल जैन, भुनेश्वर भागवत, डॉ. मधुसूदन साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर