जो मान सम्मान अपने घर में मिलता है, वह कहीं नहीं मिलता- पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

अलवर, 14 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद गुरुवार को पहली बार अलवर आए ललित यादव का अनेक जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजस्थान की नौ करोड़ की जनता में कोई नही मिला, जो बाहर से इंपोर्ट कर प्रत्याशी ले रहे हैं। उन्होंने कहा बाहरी व्यक्ति क्या जाने जिले में राजगढ़, लक्ष्मणगड़, रामगढ़ आदि क्षेत्र कहा है। फिर वह कैसे और क्या विकास कराएगा। जिनके दिल में अलवर के लिए दर्द नहीं, वह क्या अलवर के होंगे। अलवर की जनता इस बार भूल नहीं करेगी। बहुत बड़ी जीत ललित की होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जिला प्रमुख बलबीर छील्लर सहित कई अन्य के भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है, हमारे कुछ साथी वहां जा रहे हैं। जो मान सम्मान अपने घर में मिलता है वह कहीं नहीं मिलता है। अपने स्वार्थ के लिए कोई कहीं जाए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता है सबसे बड़ी जिसके साथ जनता है वहीं बनता है। इस दौरान विधायक जुबेर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष/संदीप

   

सम्बंधित खबर