अंतर संकाय युवा महोत्सव:वॉलीबॉल में वेद वेदांग संकाय की टीम विजेता

-खेल में प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना चाहिए: प्रो.जितेन्द्र शाही

वाराणसी,14 मार्च (हि.स.)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग की पहल पर आयोजित चार दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव में गुरुवार को वालीबाल प्रतियोगिता में वेदवेदांग संकाय की टीम विजेता घोषित हुई। साहित्य संस्कृति संकाय की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक समिति के अध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि खेल खेल की दृष्टि में खेलना चाहिए, उनमें प्रतिस्पर्द्धा होनी चाहिए। अपने को भी तराशने की जरूरत है। खेल में ईर्ष्या का स्थान नहीं होना चाहिए। जीतने वाले से सीखना चाहिए और हारने पर सुधार की भावना से प्रयास करना चाहिए।

क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने वेद वेदांग संकाय को विजयी घोषित किया। निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. विजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विजेन्द्र कुमार आर्य तथा प्रशिक्षक आदित्य कुमार के साथ आचार्य, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

-इन खिलाड़ियों ने सहभाग किया

वॉलीबाल प्रतियोगिता में वेद वेदांग संकाय के टीम में कैप्टन संदीप कुमार पाण्डेय, सदस्य प्रशांत उपाध्याय , विवेक द्विवेदी, पंकज शर्मा, कृष्ण मणि त्रिपाठी, डूंगर शर्मा, ज्ञान तिवारी, गोपाल पाण्डेय, प्रवीण मिश्र, शिवाकांत पाण्डेय रहे । वहीं, साहित्य संस्कृति संकाय के कैप्टन आशुतोष पाण्डेय,सदस्य रोहित मिश्र, देवेन्द्र गौतम, सुमित पाण्डेय,जय शुक्ला,विजय शुक्ला, सुजित त्रिपाठी, हिमांशु द्विवेदी ने पूरे उत्साह से भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/सियाराम

   

सम्बंधित खबर