मतदाता के अटूट विश्वास से बनी तीसरी बार मोदी सरकार : डॉ नरेंद्र सिंह गौर

अतिथिगण

-संविधान तोड़ने और हिंदुओं को अपमानित करने का कांग्रेस का चरित्र : गणेश केसरवानी

-कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला और चप्पलों से की पिटाई

प्रयागराज, 02 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस ने कई बार हिन्दू समाज का कभी साम्प्रदायिक तो कभी भगवा आतंकवाद कहकर अपमान किया। आज हिन्दू हिंसक कहकर अपमान कर रही है। जबकि मतदाता के अटूट विश्वास से तीसरी बार मोदी सरकार बनी और जहां हमें सफलता नहीं मिली लोकसभा के चुनाव में वहां हमें समीक्षा करनी है। आने वाले समय में कांग्रेस की झूठ का हमेशा सफाई करना है।

उक्त विचार मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर द्वारा आयोजित शहर पश्चिमी विधानसभा की मतदाता अभिनंदन समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने तीसरी बार मोदी सरकार और फूलपुर लोकसभा में कमल खिलने पर मतदाताओं के प्रति आभार जताया। कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदुओं का अपमान कांग्रेस का चरित्र रहा है।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि कांग्रेस झूठ की सौदागर है और झूठ का बाजार सजाए बैठी है। कांग्रेस ने लोकसभा के चुनाव में झूठ फैलाकर जनता को धोखा दिया, जिसे हमें अब परास्त करना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी हिन्दू को भगवा आतंकवादी, कभी हिंदू असहिष्णु हैं, हिंदुओं का अपमान किया। देश के सामने संविधान खतरे में कहकर झूठ बोला। जब कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सबसे ज्यादा संविधान को बदला और उसका अपमान किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि शहर पश्चिमी विधानसभा के मतदाताओं ने कमल का फूल खिलाकर कांग्रेस के झूठ को परास्त किया। अब हिन्दू समाज को बदनाम करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देना है। जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं को अपमान करने को लेकर राहुल गांधी का पुतला फूंका और चप्पलों से पिटाई की।

कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक रमेश पासी और सहसंयोजक राजेश सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम में शशि वार्ष्णेय, राम लोचन साहू, प्रमोद मोदी, विवेक मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा, राजू पाठक, राजन शुक्ला प्रशांत शुक्ला, ज्ञानेश्वर शुक्ला, रामजी शुक्ला, प्रेमचंद केसरवानी, कौशिकी सिंह, गौरव गुप्ता, दीनानाथ कुशवाहा, ज्ञान बाबू केसरवानी, आभा द्विवेदी, वंदना दुबे शुभम बाला, अजय अग्रहरि आदि पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों मतदाता रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

   

सम्बंधित खबर