विजयपाल के बाद मालचंद ने छोड़ी कांग्रेस

देहरादून, 15 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस को शुक्रवार को एक के बाद एक बड़ा झटका लगा। विजयपाल सजवाण के बाद पूर्व विधायक मालचंद ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

मालचंद पुरोला विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। इनसे पहले पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। माना जा रहा है कि ये दोनों कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/पवन

   

सम्बंधित खबर