भाजपा का हर कार्यकर्ता मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ,16 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोकतंत्र के महापर्व की घोषणा होने पर सभी मतदाताओं भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई दी है। चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यालय पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, नए भारत के शिल्पकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

प्रदेश अध्यक्ष ने देश व प्रदेश के उत्तम विकास व भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है।

लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों की घोषणा होने के उपरांत भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

   

सम्बंधित खबर