चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चुने गये मोहन राम आर्य

हल्द्वानी, 18 मार्च (हि.स.)। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ के मोहन राम आर्य जिलाध्यक्ष और रमेश गिरी हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष चुने गए हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सालय सभागार में हुए अधिवेशन में दीपक अधिकारी को सर्वसहमति से जिला सचिव और सुरेश यादव को शाखा सचिव चुना गया।

जिला स्तरीय अधिवेशन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वेतन विसंगति को दूर कर 4200 रुपये एसीपी का लाभ दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि कार्मिकों की लंबित मांगों का समाधान कई दौर की वार्ता के बाद भी नहीं किया गया है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द कर्मचारियों के हित में निर्णय नहीं लिए जाने पर आंदोलन किया जाएगा।

अधिवेशन में प्रकाश पांडे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, खीम सिंह नदगली वरिष्ठ शाखा उपाध्यक्ष, दीपा आर्या जिला उपाध्यक्ष, शेर सिंह नेगी शाखा उपाध्यक्ष, भूपाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र महरा शाखा कोषाध्यक्ष, मोहन उपाध्याय जिला संयुक्त मंत्री, रमेश चंद्र शाखा संयुक्त मंत्री, दीपक पांडे जिला संगठन मंत्री, रूप सिंह शाखा संगठन मंत्री, हरीश फर्तयाल जिला प्रचार मंत्री, मुन्नी देवी शाखा प्रचार मंत्री, टीवी गुरंग जिला संम्प्रेक्षक, जीवन सिंह महरा शाखा सम्प्रेक्षक चुने गए।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर