संत समाज की दिव्य विभूति थे ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाशः हरिचेतनानंद

हरिद्वार, 18 मार्च (हि.स.)। पावन धाम आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी सहज प्रकाश महाराज के अवतरण दिवस पर संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज संत समाज की दिव्य विभूति थे। ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश ने आजीवन संत परंपराओं का पालन करते हुए समाज कल्याण में योगदान दिया। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म और प्राणी मात्र की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि धर्म और समाज को जीवन अर्पण करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज की शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर