एकल अभियान संगठन आगामी रणनीतियों पर किया विचार

बनी। स्टेट समाचार
एकल अभियान संगठन द्वारा बनी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ता समितियों का बैठक के लिए नियोजन करना और संगठन की भूमिका, विकास, सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष दरिन्दर जी ने की। बैठक से पूर्व दीप प्रज्वलित कर ओम का उच्चारण किया गया। इस मौके पर संभाग अध्यक्ष ने सभी से परिचय किया और उसके पश्चात उन्होंने अभियान संगठन की भूमिका को बताया। उन्होंने कहा कि देश में विकास इन कुछ सालों में हुआ है जबकि देश की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए गए हैं और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान बढा है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ, धारा 370 के बाद कई परिवर्तन हुए जिससे लोगों को लाभ हो रहा है। इस मौके पर संभाग सचिव रणवीर सिंह चिब और भाग अभियान प्रमुख कुलदीप ने भी विभिन्न मुद्दों पर रोशनी डाली। इस दौरान आगामी बैठक की योजना पर भी चर्चा की गई। वहीं विद्यालय ग्राम पर बैठकों की तिथियां का कैलेंडर बनाना और कार्यकर्ता समितियां का बैठक के लिए नियोजन करना प्रमुख रहा।
 

   

सम्बंधित खबर