मातृशक्ति को सम्मानित कर महिलाओ ने होली मिलन समारोह आयोजित की

सहरसा,19 मार्च (हि.स.)।जिले में पहली बार मातृशक्ति को सम्मानित कर महिलाओ द्वारा मंगलवार को पूजा बैंकट हॉल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के आयोजक रतन मिश्रा एवं पूर्व वार्ड पार्षद सह वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के जाने-माने महिला हस्तियों को सम्मानित किया गया।

मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संगीता सिंह, कहरा प्रखंड प्रमुख रचना प्रकाश, समाज सेविका ममता सिंह, जदयू नेत्री स्मिता सिंह, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष रिंकी कुमारी एवं योग प्रशिक्षिका संजू दीदी को विशेष रूप से पाग चादर देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहर के कामकाजी एवं ग्रृहणी महिलाओं द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं लाउडस्पीकर के द्वारा बजाए गए होली गीत पर जमकर नृत्य करते हुए हर्ष एवं आनंद का वातावरण बनाया और जमकर होली का आनंद उठाया।

कहरा प्रखंड प्रमुख रचना प्रकाश ने कहा कि सबों को होली की शुभकामना देते हुए महिलाओ को आत्मनिर्भर बनकर सभी क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।महिला अधिवक्ता संगीता सिंह ने कहा कि आज महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे रही है। वही पुरुषों से अधिक कार्य एवं दायित्व के साथ सभी क्षेत्रों में अपना सहयोग दे रही है।जबकि महिलाओ को घर की दबाव से घर में घुटन महसूस होती है।ऐसे में होली मिलन समारोह में महिलाओं को अवश्य भाग लेना चाहिए।

पत्रकार रतन मिश्रा ने कहा कि पहली बार महिलाओं के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है।अगले वर्ष से इस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस मौके पर अनुजा मिश्रा, तुलसी कुमारी, राम प्रभा देवी, सुनीता देवी,टुस्सी कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर नृत्य का आनंद उठाया।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर