हमारे सनातन संस्कृति में शक्ति स्वरूपा के रूप में पूजा जाता है बेटी को : राजेंद्र मिश्र

- भारत की नारी अब फूल नहीं चिंगारी : राजेन्द्र मिश्र

-भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नारी शक्ति का अभिनंदन

प्रयागराज, 20 मार्च (हि.स.)। हमारी सनातन संस्कृति में देश की बेटी को शक्ति स्वरूपा के रूप में पूजा जाता है और राहुल गांधी ने देश की नारी शक्ति का जो अपमान किया है उसका जवाब राहुल गांधी को लोकसभा के चुनाव में मिल जाएगा। उन्हें पता चल जाएगा कि देश की नारी अब फूल नहीं चिंगारी बन चुकी है और यह चिंगारी उन्हें भस्म करके रख देगी।

यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने सिविल लाइन स्थित कार्यालय में नारी शक्ति का अभिनंदन करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने देश की बेटियों का अंगवस्त्रम पहनाकर एवं टीका चंदन लगाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश की बेटियों को सशक्त बनाने का काम किया गया और उन्हें हर क्षेत्र में बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी ताकत बनकर खड़े हुए हैं।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा शहर पश्चिमी विधानसभा के प्रीतम नगर मंडल कार्यालय में चुनाव के संदर्भ में बैठक हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने विजय लक्ष्य 400 पार के साथ चुनाव में पूरी ताकत झोंकने को कहा।

इस अवसर पर शशि वार्ष्णेय प्रेम नारायण केसरवानी, शिखा रस्तोगी, संजय कुशवाहा, प्रमोद जायसवाल, दीपिका पटेल, ऋषभ महाजन, प्रतीक त्यागी, दीपक कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, बरखा जायसवाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

   

सम्बंधित खबर