एलईडी रथ के माध्यम से भाजपा का लोकसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार
- Admin Admin
- Mar 21, 2024
![](/Content/PostImages/DssImage.png)
रायपुर, 21 मार्च (हि.स.)।भाजपा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने बुधवार देर शाम भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर रवाना किया। एलईडी रथ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है। इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरवरी में ही इस अभियान के तहत 11 वाहनों को रवाना कर दिया था।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। जनता के बीच हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने जा रही हैं और देश में हम मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार जा रहे हैं।तीसरी बार भाजपा का सरकार बनाना तय है। उन्होंने कहा, देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुटे हुए हैं। भाजपा का एलईडी प्रचार वाहन प्रदेश के कोने कोने तक नरेंद्र मोदी का और विष्णुदेव साय का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचेगा। इस अभियान के माध्यम से सभी लोकसभा के गांव गांव- जन जन तक भाजपा का प्रचार वाहन पहुंचेगा और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी।
उन्हाेंने कहा, सभी वाहनों में हमने सुझाव पेटी की व्यवस्था की है, जिसके माध्यम से जनता सुझाव दे सकती है। जनता का सुझाव आवश्यक है और हमारा नारा भी है। सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सब का विश्वास और हमने देश की जनता और प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ,प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता,सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, एलईडी वाहन प्रचार अभियान के संयोजक संजुनारायण सिंह ठाकुर, सहसंयोजक अमित मैशेरी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी, आईटी सेल प्रभारी सुनील पिल्लई सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा