बाइसन के हमले में एक महिला समेत चार घायल

जलपाईगुड़ी, 21 मार्च (हि.स.)। इलाके में बाइसन (जंगली बैल) के हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए है। घटना गुरुवार को धुपगुड़ी ब्लॉक के पूर्व मागुरमारी बाइसचला इलाके की है। घायलों महिला को जलपाईगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में चंदन बैरागी, बिमल राय और सौविक राय नामक व्यक्ति भी घायल हुए है।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि सोनाखाली जंगल पास है। वहां से बाइसन इलाके में दाखिल हुआ। इसके बाद काम पर जा रहे बिमल राय पर हमला कर दिया। बाइसन के हमले से बिमल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने बरामद कर धुपगुड़ी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण बाद में बिमल को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, बाइसन के हमले में एक महिला भी घायल हो गई। घायल महिला का नाम आरती राय है। महिला धुपगुड़ी अस्पताल में इलाजरत है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर