अलग अलग कुएं से मिली युवती और वृद्ध महिला की लाश

पलामू, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के पड़वा और पाटन थाना क्षेत्र के अलग अलग कुएं से युवती और वृद्ध महिला की लाश बरामद की गयी। दोनों डेड बॉडी का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में गुरुवार को किया गया। घटना को लेकर छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।

पाटन थाना क्षेत्र के महुलिया में सीमा कुमारी (18) का शव गांव के ही कुएं से बरामद किया गया। सीमा बुधवार की शाम घर से निकली थी। एक घंटे बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने लगे। इसी क्रम में गांव के कुएं के पास सीमा का चप्पल मिला। कुएं के अंदर देखने पर उसकी डेड बॉडी तैर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कुएं से निकालकर कब्जे में लिया। एमआरएमसीएच में सीमा के फूफा नन्दू भुइयां ने इस संबंध में जानकारी दी।

दूसरी घटना पड़वा थाना क्षेत्र के रजहारा गांव में हुई। यहां करमी देवी (65) पति बुधन राम का शव गांव के कुएं से बरामद किया गया। घटना बुधवार रात की बतायी गयी है। करमी रात में घर से निकली थी और अचानक कुएं में गिर गयी। सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं से बरामद किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर