सीहोरः कलेक्टर ने गेहूं उर्पाजन केन्द्र का किया अवलोकन

सीहोर, 22 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य जारी है। सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने शुक्रवार को भोपाल-देवास हाईवे पर तकीपुर स्थित मध्यप्रदेश वेअर हाउस पर बनाये गए उपार्जन केन्द्र का अवलोकन किया। इस केन्द्र पर उपार्जन का कार्य सेवा सहकारी समिति द्वारा किया जा रहा है। अवलोकन के दौरान कलेक्टर सिंह ने उपार्जन केन्द्र पर लगाई ग्रेडर मशीन का अवलोकन कर विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर सिंह ने उपार्जन केन्द्र का अवलोकन कर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से उपार्जन केन्द्र पर मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधितों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार गेहूं उपार्जन का कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सीईओ पीएन यादव भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर