भाजपा नेता कौस्तव बागची के घर चोरी, कई अहम दस्तावेज गायब

टीटागढ़, 23 मार्च (हि.स.)। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कलकत्ता हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कौस्तव बागची के टीटागढ़ स्थित घर में चोरी होने की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना शनिवार तड़के हुई। कौस्तव का दावा है कि करीब ढाई से तीन लाख रुपये के सामान के अलावा कोर्ट के कई मामलों से अहम दस्तावेज भी चोरी हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, चोरों का एक समूह टीटागढ़ स्थित कौस्तव के घर का ताला तोड़कर घुसे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित कई सामान लेकर फरार हो गए। लेकिन, चोर दस्तावेज लेकर क्यों गए, यह रहस्य बना हुआ है। कौस्तव ने टीटागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। खबर पाकर पुलिस उनके घर आई और जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस इस बारे में परिवार के सदस्यों से बात कर रही है।

कौस्तव ने बताया कि सुबह मुख्य दरवाजा और दूसरे कमरे में लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। करीब तीन लाख का सामान चोरी हुआ है। चैंबर में जगह की समस्या थी इसलिए कुछ कागजात यहां थे। कई केस के कागजात थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका के बारे में पूछे जाने पर कौस्तव ने कहा, ''मैं यह नहीं कह सकता कि राजनीतिक सम्बन्ध है या नहीं। लेकिन कुछ लोग मुझसे नाराज़ हैं। इस बार स्थानीय तृणमूल के लोग गणेश पूजा के दौरान पंडाल नहीं लगने देना चाहते थे। फिर मैंने अर्जुन सिंह से बात की। उन्होंने हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया और उन्हें रोका। यहां के स्थानीय तृणमूल के लोग मुझसे नाराज हैं, इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यह बहुत आश्चर्य की बात है कि मामलों के दस्तावेज़ चोरी हो गए।” हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

   

सम्बंधित खबर