पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं पत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा जदयू में शामिल

पटना, 23 मार्च (हि.स.)। जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी पत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा शनिवार को जदयू में शामिल हो गये। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।

मौके पर मुख्य रूप से विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’ एवं विधानपार्षद ललन सर्राफ, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, संतोष कुशवाहा, अनिल कुमार, रंजीत कुमार झा, वासुदेव कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, राहुल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा पार्टी के पुराने साथी रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए उन्होंने पुनः अपनी धर्मपत्नी के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। जदयू परिवार में हम उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं, हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने में रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी पत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा अहम भूमिका निभाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा

   

सम्बंधित खबर