मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बड़वानी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे

भाेपाल, 24 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रमुख कार्यकर्ता बैठक एवं स्थानीय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह नौ बजे बड़वानी के स्थानीय कार्यक्रम में शमिल होंगें। प्रातः 10 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें। प्रातः 11:40 बजे श्री अम्बिका आश्रम, तहसील मनावर, बालीपुर एवं दोपहर 2:15 बजे किला मैदान, सेंधवा भगौरिया उत्सव में सम्मिलित होंगे। जिसके पश्चात शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह से भेंट करेगें।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मयंक

   

सम्बंधित खबर