उज्जैन: गर्भवती महिला को रिश्तेदार ने चाकू मारकर घायल किया

उज्जैन,28मार्च(हि. स.)। महानंदा नगर में रहने वाली गर्भवती महिला को रिश्तेदार ने चाकू मारकर घायल कर दिया। परिवारजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा पति कपिल 28 वर्ष निवासी महानंदा नगर का जिला चिकित्सालय में चाकू लगने पर उपचार चल रहा है। उसके पिता कैलाश लोदवाल ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम 7.30 बजे मामा का लड़का आदित्य जटिया घर पहुंचा जहां पूजा का पारिवारिक विवाद हो रहा था। उसी दौरान आदित्य ने पूजा पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है। आरोपी के खिलाफ माधवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदुस्थान समाचार/ललित ज्वेल

   

सम्बंधित खबर