जिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी, 29 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में जिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल सीट से उम्मीदवार प्रकाश जोशी पहुंचे। कार्यकर्ताओं से संवाद से पहले जोशी का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

जिला संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाइये। अबकी बार जीतकर ही दम लेना है। महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट ने कहा कि समय कम है, ऐसे में जुट जाना है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर