महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेता पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

ऋषिकेश ,01 अप्रैल (हि.स.)। ऋषिकेश महानगर कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहित कई लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि संगठन विरोधी गतिविधियों सम्मिलित कांग्रेस नेता लल्लन राजभर, त्रिलोकीनाथ तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता सहित पूर्व में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से निष्क्रियता के कारण हटाई गई नीलम तिवारी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर संगठन से छह वर्षों के लिये निष्कासित किया गया। यह लोग पिछले कुछ माह से ही संगठन की बैठकों में सम्मिलित नहीं हो रहे थे और संगठन के विरोधी गतिविधियों में कार्य कर रहे थे ।

हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम/रामानुज

   

सम्बंधित खबर