जबलपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मंगलवार को जबलपुर में

जबलपुर, 1 अप्रैल (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मंगलवार को जबलपुर आगमन हो रहा है। जहां पर वे मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे वे भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 7 बजे प्रेम नगर स्थित पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एम सी डाबर के निवास स्थान में जाकर उनसे भेंट करेंगे। इसके बाद दुसरे दिन वे शहडोल रवाना होंगे जहां शाम 4 बजे वह पुनः वापस जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम जबलपुर में करने के बाद अगले दिन बुधवार को प्रातः जबलपुर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे ।

हिन्दुस्थान समाचार/ विलोक पाठक

   

सम्बंधित खबर