बेस्ट ने बदले कई बसों के रूट

मुंबई, 02 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई के शिवड़ी में स्थित रफी अहमद किदवई मार्ग पर आजाद नगर जंक्शन पर बीएमसी द्वारा जल निकासी पाइपलाइन का काम शुरू होने के कारण बेस्ट ने अपनी कई बसों के रूट बदल दिए हैं। यह परिवर्तन काम पूरा होने तक जारी रहेगा।

बेस्ट प्रशासन के अनुसार बस नंबर 168 की डाउन दिशा को आजाद नगर जंक्शन की बजाय रघुनाथ सखाराम महाडिक वाया सक्खर पंचायत चौक (रफी अहमद किदवई मार्ग) से डायवर्ट किया गया है। इसलिए बस रूट नं. 168 का रफी अहमद किदवई मार्ग पर माधव नगर स्टॉप रद्द कर दिया गया है।

इसी तरह बस रूट नंबर 63 और ए-174 को आजाद नगर जंक्शन से रफी अहमद किदवई मार्ग, सक्खर पंचायत चौक से रफी अहमद किदवई मार्ग, आजाद नगर जंक्शन तक डायवर्ट किया गया है। इन बस मार्गों के अप दिशा में कोई बदलाव नहीं है। यह बदलाव आज मंगलवार से प्रारम्भ हो गया है। इसकी अवधि दो महीने होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ वीके

   

सम्बंधित खबर