व्याख्यान में मेरठ के छात्रों ने जानी अमेरिका की पुलिस प्रणाली

मेरठ, 04 अप्रैल (हि.स.)। शोभित विश्वविद्यालय मेरठ ने गुरुवार को “यूएसए में पुलिस बल“ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में पुलिस प्रशासन और भारत में पुलिस प्रशासन की भूमिका और चुनौतियों को समझना था।

शोभित विश्वविद्यालय के विधि विभाग के छात्रों के लिए गुरुवार को ऑनलाइन व्याख्या का आयोजन किया गया। विशेष वक्ता ग्रीस विश्वविद्यालय साइप्रस के प्रो. जॉर्जिया कोग्का ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पुलिस प्रणाली के विकास और उसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में बात की।

प्रो. डॉ. मोहम्मद आमिर ने भारतीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं उसके सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार किया। शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयानंद ने कहा कि आज के युवा छात्रों को अपने देश के साथ-साथ दूसरे देश के एडमिनिस्ट्रेशन को समझने की आवश्यकता है। भविष्य में चलकर यह जानकारी उनके लिए बहुत लाभकारी साबित होगी। इस विशेष व्याख्यान से विधि विभाग के छात्रों ने भारतीय पुलिस प्रशासन एवं अमेरिका के पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ उससे संबंधित कई प्रश्नों का उत्तर प्राप्त किया। निहारिका पिलानिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर