मप्र: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंडला एवं जबलपुर के चुनावी दौरे पर

भोपाल, 5 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के ताबडतोड़ दौरे जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) दोपहर 1 बजे भोपाल से मंडला निवास के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.35 बजे निवास विधानसभा के बीजाडांडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 4.30 बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम भाग लेंगे एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। जिसके रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। जबलपुर कार्यक्रमों के पश्चात शाम 6 बजे भोपाल रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे निवास से वीसी के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साहू समाज के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर